Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा कार्यालय कुरूद में चारों मंडल की हुई संयुक्त बैठक,विभिन्न विषयों पर बनी रूपरेखा, भाजपा कुरूद विधानसभा संगठन प्रभारी आशु चन्द्रवंशी का हुआ आत्मीय स्वागत

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद भाजपा कार्यालय में भाजपा के चारों मंडलो के ज़िला एवं मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र प्रभार...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- कुरुद भाजपा कार्यालय में भाजपा के चारों मंडलो के ज़िला एवं मंडल पदाधिकारियों, शक्तिकेन्द्र प्रभारियों, बुथ केन्द्रों के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई।इस दौरान कुरूद विधानसभा के संगठन प्रभारी आशु चन्द्रवंशी का आत्मीय स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने सभी भाजपा पदाधिकारियों को काम में जुटने का आह्वान किया ।साथ ही शक्ति केन्द्र स्तर पर एवं बुथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का गठन प्रकिया में 100 दिन से ज़्यादा समय देने वाले कुरूद विधानसभा के विधायक मा. अजय चन्द्राकर जी ही एकमात्र नेता है जिन्होंने प्रदेश के सभी कार्यक्रमों में भागीदारी निभाने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र में बुथ लेबल तक गठन प्रकिया किये है।

कुरूद विधानसभा के सभी नेता एवं कार्यकर्तागण प्रशिक्षित है, आप सबको पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है और लक्ष्य से ज़्यादा जीत हासिल करने के लिए संकल्प पारित किया गया है।

इस अवसर पर मंचस्थ नेतागण भाजपा कार्यक्रम संयोजक कुरूद विधानसभा भानु चन्द्राकर, भाजपा ज़िला उपाध्यक्षगण रविकान्त चन्द्राकर, ज्योति चन्द्राकर, ज़िला मंत्री त्रिलोकचंद जैन, किसान मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बीरेन्द्र साहु, पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष छत्रपाल बैस थे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहु, होरी साहु, मंडल प्रभारी आदर्श चन्द्राकर, मंडल संयोजक कृष्णकांत साहु, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहु, किसान नेता महेन्द्र साहु, चोवाराम गंजीर, भाजपा मंडल महामंत्रीगण प्रभात बैस, संतोष सोनी, जागेश्वर साहु, कार्यालय प्रभारी लोकेश्वर सिन्हा, आई टी सेल प्रभारी कमलेश चन्द्राकर, मिडिया प्रभारी मुलचंद सिन्हा, कार्यालय सुचना प्रभारी भारत ठाकुर, भूपेन्द्र सिन्हा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षगण कुरूद जागृति साहु, भखारा गीतेश साहु, प्रकोष्ठों के मंडल अध्यक्ष दीपक चन्द्राकर, विक्रम बंजारे, जनपद सदस्यगण पुरूषोत्तम सिन्हा, दुलेश्वर ध्रुव एवं सभी मंडलों के शक्ति केन्द्र प्रभारीगण, भाजपा मंडल पदाधिकारी गण, विस्तारकगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगणों सहित भाजपा के जुझारू कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।

No comments