Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भगवान के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करे - नीलम चन्द्राकर

  रामनगर भैसमुण्डी में बाजार शेड निर्माण के लिए 10          लाख रुपये की घोषणा, छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद :-  ग्राम भैसमुंडी (नारी) में तीन...

 

रामनगर भैसमुण्डी में बाजार शेड निर्माण के लिए 10          लाख रुपये की घोषणा,

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद :- ग्राम भैसमुंडी (नारी) में तीन दिवसीय नाट्य कला प्रतियोगिता ग्राम इंदिरा चौक रामनगर भैंसमुंडी में 7 अक्टूबर 2022 से 9 अक्टूबर 2022 तक संपन्न हुआ। जिसमें प्रथम स्थान श्री राम लीला एवं बाल नाट्य मंडली खैरा (कुरूद), द्वितीय स्थान आदर्श बाल नाट्य कला मंडली दर्री खरेंगा तथा तृतीय स्थान बाल समाज लीला मंडली ग्राम चोरभट्ठी को प्राप्त किए।

        कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए क्षेत्र के कांग्रेस नेता, कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर अध्यक्षता पर थे जानसिंग यादव जी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद के आतिथ्य में संपन्न हुआ ।  

             मुख्यातिथि नीलम चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रभु श्री राम का सम्पूर्ण जीवन मर्यादा और पुरुषार्थ की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। उनके जीवन चरित्र से हमें जो संदेश और शिक्षा प्राप्त होती है वह आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। यदि हम सभी भगवान के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करें तो निश्चित ही रामराज्य की परिकल्पना साकार हो जाएगी, चूंकि नाट्य कला विलुप्त के कगार पर है जिन्हें स्थापित बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।

आगे नीलम ने कहा कि शैक्षणिक,सामाजिक, संस्कृति, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाला व्यक्ति समाज एवं क्षेत्र में लब्ध प्रतिबद्ध होता है। वे अपनी उपलब्धियों से परिवार एवं गांव का नाम रोशन करता है, आने वाली पीढ़ी में जो दक्षता क्षमता दिखाई दे रहा है वह हमारे पूर्वजों का देन है।

          कार्यक्रम में ग्राम के शिक्षकगण आयोजक समिति एवं न्यू सृजन नाट्य मंडली साथ ही साथ समस्त ग्रामवासी और युवा मितान क्लब के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में समिति अध्यक्ष सेवक राम यादव, उपाध्यक्ष युवराज साहू, कोषाध्यक्ष मानसिंग साहू, सचिव अणेश निषाद, सहसचिव प्रेमचंद साहू, संरक्षक यशवंत निषाद, विश्राम साहू , सलाहकार हरिशंकर साहू, रामबरन साहू, ओम प्रकाश यादव ,लखन लाल साहू, उमराव निषाद शिक्षक, सेवक राम साहू, मोजी राम साहू, राधिका राम चंद्राकर, शत्रुहन राम साहू, पंच मोहन साहू, भुनू राम यादव, अर्चना साहू, कुंती साहू, मानिक राम साहू, डेरहू राम साहू, देव नारायण साहू, भोलाराम साहू, लैनसिंग सिंह निषाद, ओम प्रकाश साहू, संतोष साहू, रामानंद साहू, दुकालू राम साहू, थानसिंग साहू, राम प्रसाद निषाद, डाहरू राम निषाद, मनीराम ध्रुव, रामबरन साहू, जनक लाल निषाद, कौशल साहू अन्य गणमान्य नागरिक लोग थे।

     संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments