Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में निकली "भारत जोड़ो पदयात्रा" बड़ी संख्या में उमड़े कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कां...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के पूर्व कांग्रेस भवन में मंहगाई के खिलाफ विगत दिनों दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुए ब्लाक के कांग्रेसियों सुश्री राजकुमारी दीवान, सेवकराम तारक, श्रीमती बिसाखा साहू, श्रीमती ईश्वरी तारक, योगेश चन्द्राकर, उमेश साहू, तारेन्द साहू,हरीश कुमार साहू, प्यारेलाल सोनवानी का सम्मान किया गया। पदयात्रा कांग्रेस भवन से गांधी चौक, चंडी मंदिर ,थाना चौक, सरोजिनी चौक ,कारगिल चौक ,संजय नगर, तहसील रोड़ ,नया बाजार, सहित विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया गया।

       कांग्रेसजनो ने बीच-बीच मे सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 3500 किलोमीटर की लंबी 150 दिन की पदयात्रा जो देश में आज, शांति, सद्भाव,भाईचारा, देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा प्रारंभ की हैं आज देश को बाटने की राजनीति जो चल रही है उसको फिर से भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के अभियान के साथ चल रही है। 

वक्ताओं ने कहा कि आज देश की स्थिति जो पैदा हुई है जहा धर्म, संप्रदाय, भाईचारा, सद्भाव, प्रेम शांति के साथ बेरोजगारी, महंगाई और हिटलर शाही नीति के द्वारा जो देश में हालत पैदा किया हैं उसी के खिलाफ यह यात्रा पूर्ण हुई। 

        वक्ताओं ने कहा कि आज देश की स्थिति जो पैदा हुई है जहा धर्म, संप्रदाय, भाईचारा, सद्भाव, प्रेम शांति के साथ बेरोजगारी, महंगाई सहित जो हालात देश में हालत पैदा किया हैं उसी के खिलाफ यह यात्रा पूर्ण हुई। 

       इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सुश्री राजकुमारी दीवान,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, रमेशर साहू, सभापति मनीष साहू, बसंत साहू,जयंत गिरी गोस्वामी, विशाखा साहू,जगजीत कौर,ईश्वरी तारक, डुमेश साहू, राखी चन्द्राकर ,मंजू साहू ,थानेश्वर तारक ,उत्तम साहू, इंद्रजीत दिग्वा, योगेश साहू,योगेश चन्द्राकर ,मनोज अग्रवाल ,मनोज भतपहरी, पुरनेन्द्र साहू, लव चन्द्राकर ,चंद्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, उमाशंकर साहू ,योगेश निर्मलकर ,सेवक राम तारक, उदय राम, नेतराम साहू,उमेश कुमार,जितेंद्र जोशी, पंकज जोशी, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामो के सरपंच व कांग्रेसजन शामिल हुए।

No comments