Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सांस्कृतिक धरोहर मंच कुरुद के तत्वाधान में रखी गयी गणेश विसर्जन झांकी का परिणाम घोषित,प्रथम स्थान पर रही भारत माता नया बस स्टैंड की मनभावन झांकी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत दिनों कुरुद में अनन्त चतुदर्शी की रात्रि निकली गणेश विसर्जन झांकी ने सबका दिल जीत लिया था। ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- विगत दिनों कुरुद में अनन्त चतुदर्शी की रात्रि निकली गणेश विसर्जन झांकी ने सबका दिल जीत लिया था। पुराना बाजार चौक कुरुद में नगर की संस्कृति ,सौहार्द व समरसता को बनाए रखने सांस्कृतिक धरोहर मंच कुरुद द्वारा इस अवसर पर पुरस्कार रखें गए थे। मिली जानकारी के आधार पर गणपति विसर्जन झांकी प्रतियोगिता कुरुद 2022 सांस्कृतिक धरोहर मंच कुरुद संरक्षक तपन चन्द्राकर व 

संयोजक योगेश कुर्मी व सांस्कृतिक धरोहर समिति के तत्वावधान में यह स्पर्धा रखी गई। प्रथम स्थान पर भारत माता युवा संगठन गणेशोत्सव समिति नया बस स्टैंड कुरुद की झांकी रही जिन्हें प्रथम पुरुस्कार के रूप में ठेकेदार संघ नगर पंचायत कुरुद द्वारा 11,111/- नकद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय स्थान पर नवदिव्य मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति गांधी चौक कुरुद रही जिन्हे   

द्वितीय पुरुस्कार 7,777/- नकद आकाश वर्दियानी राधास्वामी ऑटो मोबाइल द्वारा एवं प्रतीक चिन्ह नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर द्वारा दिया जाएगा।इसी तरह तीसरे स्थान पर युवा स्टार गणेशोत्सव समिति नया बाजार कुरुद रही जिन्हें तृतीय पुरुस्कार 5,555/- नकद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा एवं प्रतीक चिन्ह नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर द्वारा दिया जाएगा।इसी प्रकार आकर्षक गणेश प्रतिमा शिवशक्ति गणेशोत्सव समिति बैगा पारा कुरुद की रही जिन्हें 3,333/-नकद नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू द्वारा द्वारा प्रदान किया जाएगा व आकर्षक मंच के रूप में संजय नगर परिवार मंच संजय नगर कुरुद को 5,100/-नकद एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।विदित है कि झांकी के दौरान प्रत्येक समिति को आकर्षक प्रतीक चिन्ह राइस मिल एसोसिएशन कुरुद द्वारा प्रदान किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार इन पांच बिंदुओं को आधार मानकर पब्लिक ओपिनियन से निर्णय लिया गया है।जिसमें 1.झांकी का उद्देश्य,2. तकनीकी मूवमेंट,3. विद्युत सजावट,4. साउंड/धुमाल/DJ व 5.अनुशासन मिली जानकारी के अनुसार उक्त पुरस्कार नगर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिए जायेंगे।

No comments