छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यपकुरुद:- नगर में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है।चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। नगर के सार्वजनिक स्...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यपकुरुद:- नगर में गणेशोत्सव का उत्साह चरम पर है।चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। नगर के सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ घर-घर बप्पा की मनमोहक मूर्तियों को विराजित कर श्रद्धाभक्ति में श्रद्धालु डुबे हुए है। भादो के पवित्र महीने में ग्यारह दिनों तक विराजने वाले मंगलमूर्ति गणपति बप्पा जी बुधवार को शुभ मुहूर्त में घर-घर विराजित हो गए है।
देवों में पहले पूजे जाने वाले गौरी के लाला गणेश जी प्रतिवर्ष हर घर मे पधारकर लोगों को खुशहाली रूपी शुभाशीष देकर जाते है। मूषक पे विराजे बप्पा की वंदना से समूचे वातावरण में भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो जाती है।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।
No comments