Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ कुरुद की बैठक में लिए गए अहम निर्णय, आगामी गतिविधियों पर हुई चर्चा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शुक्रवार को ए जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ की बैठक आहूत की गई जिनमे...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शुक्रवार को ए जे इंग्लिश स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक कल्याण संघ की बैठक आहूत की गई जिनमे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई व आगामी कार्य योजनाओं पर रूपरेखा तय की गई।सभी की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिसम्बर में निजी विद्यालय संघ द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों व खेल स्पर्धा का आयोजन होगा।जिसकी जानकारी जिला कार्यकारिणी द्वारा प्राप्त हुई ।

           बैठक में चर्चा हुई कि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा भी बात रखने का प्रयास किया गया था जिसके लिए निजी विद्यालय द्वारा सहयोग करने की बात कही गई।इसी तरह समय-समय पर निजी विद्यालय संचालक गणों की समस्याओं को विकासखण्ड कार्यालय तक पहुंचाने पर जोर दिया गया ताकि सभी की समस्याओं को त्वरित रूप से निराकरण कराने पर जोर दिया जाए। बैठक के दौरान निजी विद्यालय संचालक संघ के सचिव रहे हितेंद्र साहू के स्थान पर रमेश साहू को सर्वसम्मति से चुना गया।

बैठक में आरटीआई ,वर्तमान समय मे संचालन में आ रही दिक्कतों ,आगामी गतिविधियों सहित लंबित मुद्दों पर चर्चा की गई।इसी तरह लगातार इसी तरह बैठक होते रहने व संचालको को अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखने के साथ-साथ संघ के गतिविधियों को पूर्ण सहभागिता के साथ सफल बनाने की अपील की गई।

इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एफ एम कोया ,मनोज चंद्राकर निजी विद्यालय संचालक संघ जिला उपाध्यक्ष ,जे के साहू जिला सह सचिव,संचालक गण देवा साहू, महेश केला, एस एन पांडा, डी एल यादव, रमेश साहू ,हितेंद्र साहू, राकेश साहू, विनोद साहू, उमेश जी एवम् अन्य गण उपस्थित रहें।

No comments