Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन… भाजपा हैरान परेशान और विचलित:गुरमीत सिंह

रायपुर :- प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू ...



रायपुर
:- प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक यात्रा है. उसे जिस तरह भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा हैरान परेशान और विचलित है।जिसके कारण भाजपा तरह-तरह की बातें कर रही है।

उन्होंने कहा कि, 2024 लोकसभा चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार हटेगी ओर कांग्रेस की सरकार बनेगी.जिस तरह यात्रा को लेकर जनता में उत्साह है और अपार जनसमर्थन मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार हटेगी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

आगे गुरमीत सिंह ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बहुत अच्छी चल रही है. घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे हो गए हैं. किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, सिंचाई टेक्स मॉफ, धान का पच्चीस सौ रुपया, पैंतीस किलो चावल और नरबा-गरवा, घुरुआ-बाड़ी योजनांतर्गत गांव-गांव में गौठान का निर्माण गौधन न्याय योजना श्री राम वन गमन पथ आदि की आज पूरे देश मे तारीफ हो रही है. छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश में छा रहा है. हम भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में 2023 में पुनः सरकार बनाएंगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र में भी सरकार बनाएंगे।

No comments