Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

डॉ. मुक्ता कौशिक को "श्रेष्ठ प्रवक्ता" सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी :- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय, उज्जैन,मध्यप्रदेश मे मुंशी प्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी :- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय ज्ञानपीठ महाविद्यालय, उज्जैन,मध्यप्रदेश मे मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह के अवसर पर दिनांक 31 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना,उज्जैन के 5 प्रमुख पदाधिकारी प्रोफ़ेसर शैलेंद्र कुमार शर्मा, श्रीमती सुवर्णा जाधव,मुबंई, डॉक्टर प्रभु चौधरी, डॉक्टर सुनीता मंडल को श्रेष्ठ पदाधिकारी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मुक्ता कान्हा कौशिक, रायपुर छत्तीसगढ़ को 200 आभासी संगोष्ठी की सफलता में अमूल्य योगदान के लिए "श्रेष्ठ प्रवक्ता" सम्मान से गौरान्वित किया गया। 

   इस सम्मान के लिए उन्हें नागरी लिपि परिषद के महामंत्री डॉ हरिसिंह पाल, विश्व हिंदी साहित्य सेवा संस्थान,प्रयागराज के अध्यक्ष डॉक्टर शहाबुद्दीन नियाज मोहम्मद शेख, पुणे ,महाराष्ट्र सचिव डॉ गोकुलेश्वर कुमार द्विवेदी ,राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के अध्यक्ष श्री बृज किशोर शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुर्वणा जाधव, महासचिव डॉक्टर प्रभु चौधरी, डॉ आशीष नायक ,नागरी लिपि परिषद् छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री कान्हा कौशिक ग्रेसियस कालेज ऑफ एजुकेशन अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़ केव संचालक डॉ,आशुतोष शुक्ला, श्रीमती भारती शुक्ला, प्राचार्य डॉ. रिया तिवारी, प्रतीक एवं मयंक कौशिक एवं समस्त पदाधिकारियों ने डॉ,मुक्ता कान्हा कौशिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

     मुकेश कश्यप

प्रधान संवाददाता धमतरी 

माें. 6266568521

No comments