Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा भारत जोड़ो अभियान पदयात्रा की शुरुआत आज से

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9 अगस्त व कल ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9 अगस्त व कल दिनांक 10 अगस्त को कुरुद ब्लॉक में भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में कांग्रेसी जुटे हुए है।

           मिली जानकारी के अनुसार यह पदयात्रा आज पहले दिन 9 अगस्त मंगलवार को कांग्रेस भवन कुरुद से सुबह 10 बजे से शुरू होगी जो कि नगर भ्रमण करते हुए ग्राम चर्रा, कोकड़ी, बानगर, परसवानी तक गुजरते हुए मंदरौद में समाप्त होगी।इसी तरह अगले दिन 10 अगस्त गुरुवार को यह यात्रा परखन्दा से प्रारंभ होकर सिरसिदा, गुदगुदा, चारभाठा, नारी से गुजरते हुए गोजी में जाकर समाप्त होगी। 

यात्रा के दौरान गाँव की गलियों में गुजरते हुए मुख्य मार्गो से आम सभा व नुक्कड़ सभा के माध्यम से भी केंद्र सरकार की विफलता, महंगाई से बेहाल जिंदगी, भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं आदि को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।दोनो दिवस यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील कुरुद ब्लॉक कांग्रेस जनो से की गई है।

No comments