Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

योग ही अच्छे स्वास्थ्य का आधार: नीलम चंद्राकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देश पर साहू...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के निर्देश पर साहू बाड़ा बासपारा साईं मन्दिर के पास धमतरी में सम्पन्न हुआ।

          उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ज्ञानेश शर्मा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ थे।विशिष्ट अतिथि नीलम चंद्राकर मंडी अध्यक्ष कुरुद,जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,अखिलेश तिवारी उपसंचालक समाज कल्याण विभाग धमतरी, सीएस ठाकरे रिजनल मैनेजर प्रिज्म काप साइंस प्रा.लि.,अवनेंद्र साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी, अशोक पवार प्राचार्य म्युनिसिपल स्कूल धमतरी, डॉ.दिनेश नाग गायत्री आरोग्यम आयुष पाली क्लिनिक धमतरी आदि थे।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंडी अध्यक्ष नीलम ने कहा कि योग हमारे अच्छे स्वास्थ्य व उत्तम जींवन का आधार है।योग से ही हमारा शरीर स्वस्थ व मजबूत बनता है। इसे हमे नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी बच्चों मेरी तरफ से शुभकामना है कि आप जिला स्तरीय योग प्रदर्शन में शानदार प्रदर्शन करने बहुत आगे तक जावो।

           जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने कहा कि योग से ही हमारा स्वास्थ्य बेहतर बनता है। योग से ही हम शारिरिक व मानसिक मजबूती को प्राप्त करते है।योग ही स्वस्थ शरीर की जरूरत है। अतः हम सबको योगासन के विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास जरूर करना चाहिए।

        इस दौरान ब्लाक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, वैभव चंद्राकर, योगेश साहू, रिजवान रिजवी, लेखराम साहू, कोमल साहू, पप्पू शर्मा सहित बच्चे उपस्थित थे।

No comments