Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद ब्लॉक कांग्रेस ने लोकमान्य तिलक जी पुण्यतिथि पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस भवन कुरुद में महान स्वतंत्रता सेनानी , सम...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस भवन कुरुद में महान स्वतंत्रता सेनानी , समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जनो ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित पर शत-शत नमन किया।

             कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों ,सिद्धातो व देशहित मे किये कार्यो का वर्णन कर शत-शत नमन किया। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि तिलक जी एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और स्वतन्त्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता हुए उन्हें "लोकमान्य" की उपाधि प्रदान की गई। लोकमान्य तिलक जी ब्रिटिश राज के दौरान स्वराज के सबसे पहले और मजबूत अधिवक्ताओं में से एक थे, तथा भारतीय अन्तःकरण में एक प्रबल आमूल परिवर्तनवादी थे। उनका नारा "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर रहूंगा" बहुत प्रसिद्ध हुआ। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है।

हम सभी आज उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लेते है।

            इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ,सभापति मनीष साहू ,विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय ,विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा ,सभापति डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े ,पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी , युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चंद्राकर ,एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी  ,बसंत बैस , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ,चंद्रप्रकाश देवांगन ,पप्पू राजपूत ,लव चन्द्राकर ,लेखराम साहू , रुद्रनाथ साहू ,प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ,खेमराज चंद्राकर ,अशोक साहू ,जितेंद्र साहू ,रामप्यारे साहू ,हेमराज विश्वकर्मा ,सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू ,लिकेश यादव ,ऐश्वर्य साहू,तेवा साहू ,युवराज साहू , सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments