Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आन बान और शान से निकला भारत जोड़ो पदयात्रा का आज

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद । हिंदुस्तान की पहचान राष्ट्रीय तिरंगा झंडा गौरव यात्रा आज मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कुरूद व...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद । हिंदुस्तान की पहचान राष्ट्रीय तिरंगा झंडा गौरव यात्रा आज मगरलोड ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कुरूद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम बड़ी करेली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में फूल अर्पण कर आगे बढ़ते हुए भारत माता की आन बान शान से खट्टी, परसठी, चंदना, चंद्रसूर में नुक्कड़ सभा के माध्यम से देश की आजादी के संबंध में कुरूद विधानसभा भारत जोड़ो पद यात्रा प्रभारी छाया विधायक श्रीमति लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने देश की आजादी के 75 वी वर्ष उत्सव के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई देते कहा यह क्षण हम देश वासियों के लिए स्वर्णिम क्षण है। उन शहीदों , स्वंत्रता संग्राम सेनानियों को जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेहरू जी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, खुदी राम बोस जैसे अनगिनत महापुरुषों के हम ऋणी है जिन्होंने हमे स्वतंत्र भारत में सांस लेने का अधिकार दिलाया। 

हम ऋणी है उन वीर सपूतों की वीरांगनाओ की जो आजादी का सपना लिए अपनी जवानी देश के लिए बलिदान कर दिए व हमारे कांग्रेस पार्टी जिन्होंने देश की आजादी के लिए संगठन बनाकर पूरे देश को जोड़ कर आजादी में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनको इस पद यात्रा के माध्यम से हम सब क्षेत्र वासियों की ओर से सादर नमन करते है। इस अवसर प्रभारी तपन चंद्राकर, प्रमोद साहू, ब्लाक अध्यक्ष डीहू साहू, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गण भरत नाहर, हेमंत साहू, उपाध्यक्ष जनपद राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य गण कुसुमलता तोषण साहू, कांति कंवर, रवि निर्वाण, पार्षद देवव्रत साहू  चंद्रहास साहू, डांकुवर साहू, गिरीश साहू, राजेंद्र साहू ने अपने संबोधन में क्षेत्र वासियों को बधाई प्रेषित किए। 

इस अवसर पर लीलाराम साहू, नेहरू साहू, खिलावन साहू, श्रीराम साहू, चंदन बाफना, तोरण साहू रेखा साहू, खेमलता साहू, विनोद साहू, बिट्टू गौर, थानेश्वेर, ईश्वरी तारक, रघुु सोनी, चुम्मन दीवान, सुरेश साहू, देवेंद्र साहू, याद राम निषाद, चंदू जामडे, भागवत साहू व क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जन, ग्रामीण जन बड़ी संख्या उपस्थिति प्रदान किए। 

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments