छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में भारत जोड़ो पदयात्रा विगत 9 व 10 अगस्त को निकाली गई। जिसमे...
मुकेश कश्यप@कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में भारत जोड़ो पदयात्रा विगत 9 व 10 अगस्त को निकाली गई। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस जन सम्मिलित हुए
शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में निकली यह पदयात्रा काफी सफल रही।इस दौरान लगभग सभी बड़े नेता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी सँख्या में इसमे शामिल हुए। मंगलवार को शुरू हुई यह पदयात्रा कांग्रेस भवन से नगर भ्रमण कर ग्राम चर्रा, कोकड़ी, बानगर ,परसवानी व मंदरौद में पहुंची इस दौरान भीगती बारिश में भी कांग्रेसी पूरे उत्साह व जज्बे के साथ संगठन शक्ति को मजबूती देते हुए नजर आए। यही नही इसके अगले दिन बुधवार को भी यह पदयात्रा परखन्दा से सिरसिदा, गुदगुदा, चारभाठा, नारी व गोजी तक पहुंची।इसमे भी विशाल जनसंख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।मैं ब्लॉक के समस्त कांग्रेसजनो का आभार जताते हुए इसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
हमने इस दौरान पदयात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाया, साथ ही भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने का प्रयास कर इस अभियान को सफल बनाया। आगे भी इसी तरह अन्य कार्यक्रमों में भी कांग्रेसी पूरी एकजुटता के साथ संगठन शक्ति को मजबूत बनाने का कार्य करते रहेंगे।
No comments