Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेस भवन में भारत जोड़ो पदयात्रा की रूपरेखा तय करने हुई बैठक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में विधानसभा में 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पदयात्रा भारत जोड़ो अभियान के लिए बैठक आयोजित कर इसके लिए कुरूद ब्लाक के लिए रूपरेखा तय की गई।इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कांग्रेसजन निष्ठापूर्ण व समर्पित भाव से इस पदयात्रा यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

           बैठक में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, ब्लाक पदयात्रा प्रभारी चंदन बाफना व राजेश साहू द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।इसे सफल बनाने राज्यमंत्री दर्जा सुश्री राजकुमारी दीवान, जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, हेमंत साहू, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसंत साहू ने सफल बनाने सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ जनो, पदाधिका रियों कार्यकर्ताओं से अपील की गई। ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि पदयात्रा 9 अगस्त मंगलवार को सुबह 10 बजे से कुरुद से यात्रा प्रारम्भ होगी। जो कि चर्रा, कोकड़ी,  बानगर, परसवानी, मंदरौद में समाप्त होगी। इसी तरह 10 अगस्त गुरुवार को परखन्दा से प्रारंभ होकर सिरसिदा, गुदगुदा , चारभाठा, नारी जो कि गोजी में जाकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान गाँव की गलियों में गुजरते हुए मुख्य मार्गो से आम सभा व नुक्कड़ सभा के माध्यम से भी केंद्र सरकार की विफलता ,महंगाई से बेहाल जिंदगी, भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं आदि को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यात्रा को सफल बनाने के लिए राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,भरत नहर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,पदयात्रा प्रभारी चंदन बाफना, मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसंत साहू, युवा सक्रिय कांग्रेसी तुकेश साहू सहित अन्य कांग्रेस जनों ने अपने विचार प्रकट किया व अपने सुझाव प्रकट किया।

           इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गौरीशंकर शुक्ला ,प्रहलाद चन्द्राकर ,रमाशंकर वाजपेयी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,जिला सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर ,वरिष्ठ पार्षद,रजत चन्द्राकर, सुचिता अग्रवाल,एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक, युकां उपाध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, चंद्रकांत चन्द्राकर ,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, लव चन्द्राकर, महिम शुक्ला, लेखराम साहू, रोशन चन्द्राकर, पुरनेन्द्र साहू ,योगेश साहू, रुद्रनाथ साहू, नेतराम साहू, तुकेश साहू,कुलेश्वर साहू, दुलेश्वर कुमार, संजय साहू, सुखराम सोनकर, डिगेश साहू ,भागीरथी साहू,कामराय साहू, शिवकुमार साहू, भानुप्रताप बैस,भीखम राम यादव, मनोज भतपहरी, रतिलाल कोठरे, केदारसिंग कुंजाम, योगेश निर्मलकर, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में समस्त ब्लॉक पदाधिकारी, जोन - सेक्टर अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ ब्लॉक प्रमुख सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments