Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर अधिवक्ता रमेश सिन्हा का कांग्रेस भवन में हुआ भव्य स्वागत व सम्मान

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:-  सोमवार को पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन में विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता र...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- सोमवार को पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन में विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष बनने पर अधिवक्ता रमेश सिन्हा का काँग्रेसियो ने फूलमाला पहनाकर ,मुंह मीठा कर व भव्य आतिशबाजी कर गर्मजोशी के साथ बधाई देते हुए उनका सम्मान किया।

         कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने श्री सिन्हा के अब तक के सफर का वर्णन करते हुए उन्हें कुरुद कांग्रेस का अनमोल रत्न ,निरन्तर सक्रिय व समर्पित सिपाही बताया।आशीष ने बताया कि रमेश जी काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हुए है और वे लगातार पार्टी व संगठन शक्ति की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है।वे इसी तरह आगे बढ़ते रहे व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा व रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए कार्य करते रहे।उन्हें मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं

        अन्य वक्ताओं ने भी रमेश सिन्हा के अब किये गए कार्यो व उपलब्धियो का वर्णन कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

             आभार प्रकट करते हुए रमेश सिन्हा ने सभी का तहे दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि मैंने हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से जुड़कर कार्य करने का प्रयास किया है व संगठन शक्ति को मजबूत करने के लिए अपनी सहभागिता दी है।आप सभी का स्नेह व आर्शीवाद मुझे इसी तरह मिलता रहा यही मेरी कामना है।

             मूल रूप से मगरलोड थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर के मूल निवासी रहे रमेश जी का पैतृक निवास कुरूद भी है,बचपन से ही पढाई के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे रमेश जी वर्तमान में नगर पंचायत कुरूद व नगर पंचायत मगरलोड के विधिक सलाहकार पद पर कार्यरत है।वहीं कुरूद अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी निरन्तर सेवारत है।क्रिमिनल वकील के रूप में वर्तमान में एक विशेष पहचान बनाने वाले सिन्हा जी एक अच्छे वक्ता होने के साथ-साथ नेक दिल इंसान व मिलनसार व्यक्तितत्व के धनी भी है। निर्भीक ,साहसी व कर्तव्यनिष्ठता उनकी एक खास पहचान रही है।

            इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, सभापति मनीष साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, सभापति डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ,पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चंद्राकर, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी, बसंत बैस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, लेखराम साहू , रुद्रनाथ साहू, ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, खेमराज चंद्राकर ,कन्या शाला विकास समिति अध्यक्ष अशोक साहू ,जितेंद्र साहू, रामप्यारे साहू, हेमराज विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, लिकेश यादव, तेवा साहू ,युवराज साहू, ऐश्वर्य साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस जन उपस्थित थे।

     मुकेश कश्यप

प्रधान संवाददाता धमतरी 

माें. 6266568521

No comments