Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सतनामी गौरव सम्मान से मनोज टंडन हुए सम्मानित

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद। 2 6 अगस्त को सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद के संरक्षक, प्रदेश सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद। 26 अगस्त को सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद के संरक्षक, प्रदेश सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं उर्जावान समाजसेवी श्री मनोज टंडन को संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से सुरता देवदास बंजारे लोककला महोत्सव वैचारिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह गुरु तेग बहादुर संग्रहालय रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में तीजन बाई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पांडवानी गायिका तथा पद्मभूषण डॉ राधेश्याम बारले के हाथों सतनामी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। 

टंडन जी को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद के ब्लॉक अध्यक्ष एन आर बघेल, उपाध्यक्ष लीलाराम कुर्रे, फालेश्वर कुर्रे, कोषाध्यक्ष मनहरण बघेल, संगठन मंत्री राजकुमार टंडन, संरक्षक राजकुमार रात्रे, लक्ष्मीनाथ कौर, लेखराज लहरे, प्रवीण देशलहरे, भागीरथी चंद्रवंशी, नहुष कुर्रे, गोविन्द गायकवाड़,अमित सारंग, उत्तरा कोसरिया, इंद्रजीत बंजारे, रेणुका बारले, जी बी टंडन, नेतराम मार्कण्डेय, संतोषी रात्रे, विद्या बांधे, दिनेश बंजारे, लोकेश्वर चेलक, योगेश बघेल,पुष्पा कुर्रे,ओ पी बंजारे सहित संघ के सभी समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

No comments