Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

तिरंगे का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान: प्रवक्ता योगेश कुर्मी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जहां पूरा भारतवर्ष आज़ाद...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जहां पूरा भारतवर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।वहीं दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लगातार अपमान कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय ध्वज का इस तरह अपमान पूरे हिंदुस्तान को कदापि बर्दास्त नही है। विदित हो कि भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस के नागपुर मुख्यालय में आजादी के 52 साल तक देश का तिरंगा नही फहराया गया था। और आज इसी विचारधारा के अनुयायी भारत माता के तिरंगे का अपमान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पूरे देश से आह्वान किया है कि सभी देशवासी अपने सोशल डीपी में तिरंगा लगाए लेकिन आज प्रधानमंत्री के आह्वान के बावजूद आरएसएस ने अपने डीपी में तिरंगा नही लगाया, इससे भारतीय राष्ट्रध्वज के प्रति संघियों का नजरिया साफ परिलक्षित होता है।

           श्री योगेश ने जनमानस से अपील की है कि आज़ादी का अमृत महोत्सव हम सभी करोडों भारतीयों के उत्सव का राष्ट्रीय पर्व है। निश्चित रूप से तिरंगा फहराना राष्ट्रीय गर्व का विषय है जिसका भारतीय ध्वज संहिता के नियमों का पालन करते हुए ध्वज लगाना चाहिए, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के एकता,अखंडता, शांति, शौर्य, शहादत, संप्रभुता और समृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। अतिउत्साह में आकर किसी भी रूप में राष्ट्रध्वज का अपमान न हो इस बात का खयाल रखना हर भारतीय की जवाबदेही है।

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना दंडनीय अपराध है। इस तरह की हरकतों से बचें और आसपास के लोगों को राष्ट्रध्वज को सम्मान के साथ भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए लगाने के लिए प्रेरित करें।

        संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments