Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में सावन के तीसरे सोमवार भगवान शिव जी की भक्ति में उमड़ी आस्था

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- सावन के तीसरे सोमवार के दिन नगर व अंचल में भक्तों ने शिव जी की पूजा आराधना कर भोले भंडारी के दरबार ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सावन के तीसरे सोमवार के दिन नगर व अंचल में भक्तों ने शिव जी की पूजा आराधना कर भोले भंडारी के दरबार मे जनकल्याण की अर्जी लगाई।सोमवार को महादेव शंकर भगवान जी के आंगन में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। दिनभर विभिन्न शिव मंदिरों में लोगो ने पहुंचकर श्रद्धा भक्ति व आस्था के फूल चढ़ाते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की। इसी तरह शाम को भजन मंडली द्वारा भव्य भजनो की प्रस्तुति हुई।

          विदित है कि आज सावन महीने का तीसरा सोमवार है।आज तीसरे सोमवार के दिन ही विनायक चतुर्थी भी पड़ रही है।इसके साथ ही इस दिन शिव योग और रवि योग का संयोग भी बन रहा है।ऐसे में आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन व्रत रखते हुए पूजा करने से शिव जी के साथ भगवान गणेश की भी कृपा प्राप्त होगी। जहां सोमवार व्रत पूजन से सुयोग्य जीवनसाथी मिलेगा।वहीं माना गया है कि आज के दिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की कृपा से भक्तों के सारे कष्ट और पाप दूर हो जायेंगे।

       शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित है। भगवान शिव को श्रावण का महीना अत्यंत प्रिय है। श्रावण मास वर्षा एवं हरियाली का समय होता है और यह अति मनमोहक समय होता है। श्रावण मास का प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण है,

लेकिन श्रावण मास में सोमवार का विशेष फल है। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चना करने तथा जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, जप इत्यादि का विशेष फल है, कहा जाता है कि इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इस श्रावण मास में रामचरित मानस एवं राम नाम संकिर्तन का विशेष महत्व है। 

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ,सभापति मनीष साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा ,सभापति डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े, पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चंद्राकर, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी, बसंत बैस , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर ,लेखराम साहू , रुद्रनाथ साहू, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, खेमराज चंद्राकर ,अशोक साहू ,जितेंद्र साहू, रामप्यारे साहू, हेमराज विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, लिकेश यादव, मुकेश कश्यप, तेवा साहू ,युवराज साहू ,ऐश्वर्य साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments