Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सावन के अंतिम सोमवार में जनकल्याण की कामना के साथ कुरुद में भोले बाबा की भक्ति में आस्था भाव के साथ उमड़े भक्त

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में आज सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति की अविरल धारा...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में आज सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति की अविरल धारा उमड़ने लगी है। सुबह से ही भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली व जनकल्याण की कामना के साथ भक्तगण जुटे रहे । देवो के देव महादेव जी की भक्ति भजन से सुसज्जित भजन-मंडली द्वारा मंदिरों में भजन कीर्तन में भक्त-गण भक्ति रस में डूबे रहे। नगर के चंडी मंदिर स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में भक्त जनो ने जनकल्याण की कामना के साथ पूजा-अर्चना में भक्त गण शामिल हुए।

विदित है कि आज सावन का आखिरी सोमवार है..

सावन के आखिरी सोमवार चंद्रमा में ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा,जिसका स्वामी इंद्र है और संयोग से आज इंद्र योग भी बन रहा है।द्वादशी होने के कारण महादेव कैलाश पर रहेंगे।

ग्रह - नक्षत्रों की स्थिति से रवियोग और पद्म योग का निर्माण होगा।इन शुभ योगों के चलते सावन के आखिरी सोमवार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। ज्येष्ठ नक्षत्र में आप शुभ और मांगलिक कार्यों को संपन्न कर सकते हैं।

          भोलेनाथ की भक्ति के लिए सावन का सोमवार बहुत उत्तम माना जाता है।मान्यता है इस दिन व्रत रख सच्चे मन रुद्राभिषेक करने से तमाम सुखों की प्राप्ति होती है।रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र का अभिषेक अर्थात शिवलिंग का मंत्र सहित अभिषेक।अगर सावन में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक न कर पाएं हो तो सावन के आखिरी सोमवार पर रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ की कृपा पाने का अवसर है।कहते हैं सावन सोमवार के दिन शिव का रुद्राभिषेक करने से समस्त रोगों का नाश होता है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।सावन के आखिरी सोमवार बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई संयोग बन रहे हैं।

            सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता है।

मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं।

                सावन का महीना भगवान शिव की आराधना करने के लिए सबसे शुभ और कल्याणकारी महीना माना गया है। इस पूरे माह में शिव की उपासना और मंत्रोचार करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन के महीने में ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बहुत से फायदे होते हैं।

No comments