Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा कांग्रेस भवन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, हुआ सम्मान समारोह

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप। कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ पुराना बाजार स्थित क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप। कुरुद:- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ पुराना बाजार स्थित कांग्रेस भवन कुरुद में मनाया गया। ध्वजारोहण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया और तिरंगे को सलामी दी। "जय हिंद,भारत माता की जय"  के नारो के साथ समूचे वातावरण में देशभक्ति की लहर उमड़ने लगी।

          ततपश्चात छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया गया,जिसमे मरकाम जी ने प्रदेशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस पर्व की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी,साथ ही प्रदेश में विकास कार्य की रूपरेखा और हर छोटे से छोटे वर्ग के हित के लिये भूपेश सरकार द्वारा आगामी समय मे किये जाने वाला विकास कार्यो को जारी रखने की बातें कही।

      तदुपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू ,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर सहित अन्य कांग्रेसजनो ने कहा कि आज हम अमृत महोत्सव के रूप में स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।हम सभी को देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा।हम सभी को महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलते हुए देशहित में कार्य करना होगा। कांग्रेस शहीदों की पार्टी है,हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने सर्वस्व समर्पित भाव से देश को आजादी दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है।हमे उनसे प्रेरणा लेकर जनहित में कार्य करना होगा। तदुपरांत नगर के वरिष्ठ नागरिकों जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य से पहचान बनाई है उनका का सम्मान चंदन-वंदन-गुलाल श्रीफल शाल द्वारा किया गया। जिनमे पूर्व सैनिक चोवेंद्र चन्द्राकर , खूबलाल नाग ,चन्द्रहास सिन्हा, चिकित्सक डॉ.अशोक शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, सेवानिवृत्त शिक्षक विजय शंकर शुक्ला, पूर्व पार्षद रमाशंकर वाजपेयी ,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, वरिष्ठ नेता शत्रुघन साहू,छेदन यादव ,रवि शर्मा, प्रेम साहू, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,गणमान्य नागरिक गोपाल शर्मा, गौकरण सेन आदि का सम्मान हुआ।

             इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गीताराम सिन्हा,छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू ,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, उपाध्यक्ष मंजू साहू, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नपं सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू,पार्षद राघवेंद्र सोनी, राखी तपन चन्द्राकर, सूचिता अग्रवाल, एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, मंडी सदस्य विशाखा बाई साहू,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,चंद्रप्रकाश देवांगन, चन्द्रकांत चन्द्राकर ,पप्पू राजपूत ,महिम शुक्ला, लेखराम साहू, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, रिजवान रिजवी, गंगाप्रसाद साहू, ओबीसी जिला महामंत्री सन्तोष प्रजापति,शहर युकां अध्यक्ष उमेश साहू,रामप्यारे साहू ,कन्या शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक साहू, तुकेश साहू,तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments