Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नवीन जोरातराई में कृष्ण सुदामा गौठान के लोकार्पण व विकास कार्यों के भूमिपूजन में अतिथि के रूप में पधारी जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्राम पंचायत नवीन जोरातराई में कृष्ण सुदामा गौठान का लोकार्पण में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- ग्राम पंचायत नवीन जोरातराई में कृष्ण सुदामा गौठान का लोकार्पण में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर थी। अध्यक्षता कुरुद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि गौठान समिति जोरातराई अध्यक्ष मधुसुदन दीवान ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री खेदुराम साहू,पूर्व सरपंच द्वारिका दीवान सहित गणमान्य अतिथियों के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमति तारिणी ने कहा कि आज गांव से लेकर शहर तक हर स्थानों पर भूपेश सरकार के विकास कार्यो से लोगों के चेहरों पर मुस्कान है।गौठान निर्माण का लक्ष्य उन्होंने लेकर कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने पशुधन को सुरक्षित व संरक्षित करने का संकल्प लिया आज वही क्रम जारी रखते हुए आपके ग्राम में हम सभी इस लोकार्पण कार्य के साक्षी बने है।आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। श्री नीलम ने कहा कि आज प्रदेश खुशहाल है। प्रदेश में विकास कार्य जारी है।जब से प्रदेश मे भूपेश सरकार आई है।एसा कोई भी क्षेत्र नही बचा है जिस पर बघेल जी ने काम नही किया हो।आज पूरी मजबूती के साथ सरकार विकास कार्य मे लगी हुई है,आगे भी हम इसके गवाह बनते रहेंगे।

       इस दौरान ब्लाक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन , महिम शुक्ला, लेखराम साहू कोमल साहू, उमेश कंडरा, रिजवान रिजवी, हरीश दीवान, नारायण, नरसिंग, प्रकाश दीवान , घुरउ साहू , हरीराम साहू सहित बड़ी संख्या में काँग्रेसजन व ग्राम वासी उपस्थित थे।

No comments