Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की जयंती पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व....

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- शनिवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी तस्वीर पर तिलक वंदन करते हुय उन्हें शत-शत नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई व उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

           कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने स्व. राजीव के व्यक्तित्व व कृतित्व का वर्णन करते हुए उनके राजनीतिक जीवन का वर्णन कर उनके द्वारा किये गए कार्यो व योजनाओ का वर्णन किया।

वे आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में विश्व में विख्यात भारत रत्न राजीव गांधी हमारे देश के एक ऐसे दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हम सभी देशवासियों को 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माण का बहुत ही बेहतरीन शानदार सपना दिखाया और उसको पूरा भी किया। राजीव गांधी जी ने अपने सपने को देश के धरातल पर मूर्तरूप देकर उतारने के लिए अपने प्रधानमंत्री के बहुत छोटे कार्यकाल में ही बहुत तेजी से युद्धस्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया था। लेकिन उनका असमय शहीद हो जाना कहीं ना कहीं देश के विकास में गतिरोधक भी बना।

       मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने कहा कि राजीव जी आधुनिक भारत के सूचना क्रांति के जनक थे।18 वर्ष में मताधिकार, पंचायती राज के शिल्प कार, कम्प्यूटर युग ,विधुतीकरण, औद्योगिक क्रांति सहित अनेक उन्होंने अपने समय मे विभिन्न जनहित कार्यो से अपनी एक अलग पहचान बनाई।वे कांग्रेस के अनमोल रत्न थे। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित भाव रखते हुए जींवन को सार्थक बनाना होगा। संगोष्ठी को पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, जिला महामंत्री प्रमोद साहू ने स्व.राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सद्भावना दिवस की महत्ता बताया।

        इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, मिलन साहू,नगर पंचायत सभापति रोशन जांगड़े, पार्षद उत्तम साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,हेमन्त नवरगे,कन्या शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक साहू,जितेंद्र जोशी, पंकज जोशी, भूषण साहु, गोकुलराम साहू,प्रवक्ता योगेश चंद्राकर, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, सोहन कश्यप तुलसी साहू सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments