Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शास. विद्यालय कातलबोड द्वारा निकाली गई घर-घर तिरंगा जागरूकता रैली

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,रेड क्रॉस ,स्काउट गाइड एवं...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ,रेड क्रॉस ,स्काउट गाइड एवं समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा ग्राम कातलबोड़ में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत जन -जागरूकता लाने तिरंगा रैली निकाली गई।

इस रैली में विद्यार्थियों द्वारा प्रेरक नारे एवं तिरंगा के सम्मान में जयघोष करते हुए गांव की गलियों का भ्रमण कर चौक चौराहों पर घर घर तिरंगा अभियान हेतु जागरूकता पोस्टर एवं पंपलेट लगाए तथा लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घर में झंडा संहिता का पालन करते हुए तिरंगा फहराने का अपील की गई। 

यह तिरंगा रैली प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार निषाद के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी तुकेश्वर साहू के मार्गदर्शन में निकाला गया तिरंगा रैली के क्रियान्वयन में व्याख्याता ललित कुमार साहू ,द्वारिका प्रसाद साहू, मुकेश कुमार पटेल, भावेश कुमार साहू ,पार्वती चंद्राकर, मनीषदेव वर्मा, अश्लेखा साहू, शिक्षक जया यादव, तिलक चंद्राकर, उषा सिंह आदि का योगदान रहा।

No comments