Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर कुरूद में हुए विविध आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:-  राज्य शासन द्वारा शनिवार को स्कूलो में नो बैग डे घोषित किया गया।इस दिन बच्चो को पढाई के अलावा बच...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- राज्य शासन द्वारा शनिवार को स्कूलो में नो बैग डे घोषित किया गया।इस दिन बच्चो को पढाई के अलावा बच्चो के प्रतिभा को उभारने के लिये विभिन्न शारीरिक,मानसिक व खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। नो बैग डे के इसी कडी में शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर कुरूद में विभिन्न सोपान आयोजित किये गये थे। संस्था के छात्र- छात्राओ के द्वारा मिट्टी से विभिन्न पात्र व मुर्तियाँ बनाया गया । 

छात्र तेजेश कुमार व जितेन्द्र सारथी, मारूति नंदन लिखेन्द्र, के द्रारा देश भक्ति गीत, छात्रा आरती, धनेश्वरी, तामेश्वरी,ज्योति, खिलेश्वरी,रोशनी के द्रारा सामूहिक देशभक्ति गीत निबंध व प्रेरणा दायक कहानियां सुनाई गई। विद्याथियों को पूर्व राष्ट्रपति डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके संघर्षों की कहानी व भारत में उनके अतुल्य योगदान का पुण्य स्मरण किया गया। समारोह के अतिथि सभापति मनीष साहू व कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष प्रमोद साहू व अध्यक्षता प्रधान पाठक उत्तम लाल साहू ने किया। सभी अतिथियों ने छात्र -छात्राओं को मन लगाकर पढाई करने एवं एक निश्चित लक्ष्य बनाकर आगे बढने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षका शेख मरियम व शिक्षक लक्ष्मीनारायण ध्रुव व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments