Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कांग्रेस भवन कुरुद में विभिन्न पदों पर नियुक्त हुए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- विगत दिनों कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निष्ठावान सक्रिय कांग्रेस जनो जिन्हे विभिन्न क्षेत्रो में नए पदों पर न...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- विगत दिनों कुरुद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निष्ठावान सक्रिय कांग्रेस जनो जिन्हे विभिन्न क्षेत्रो में नए पदों पर नियुक्ति की गई उनका सोमवार को काँग्रेस भवन कुरुद में सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। जिनमे विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस धमतरी के नए जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, कुरुद कन्या शाला विकास समिति के नए अध्यक्ष अशोक साहू, नगर पंचायत कुरुद के नए एल्डरमैन बसंत बैस व छत्तीसगढ़ कौशल वेबसाइट न्यूज के धमतरी जिले के नए प्रमुख संवाददाता मुकेश कश्यप को समस्त कांग्रेस जनो ने फूलमाला के साथ स्वागत करते हुए सम्मान किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई व सभी का मुंह मीठा कर इन सबकी उपलब्धि का भव्य जश्न मनाया गया।

          ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने चारों सक्रिय व समर्पित कांग्रेस जनो को अपने-अपने क्षेत्र में नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी व कहा कि आप चारो कुरूद कांग्रेस के अनमोल रत्न हो।आप इसी तरह निरन्तर कड़ी मेहनत व लगन के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ो व नगर व क्षेत्र का नाम रोशन करते रहो। तदुपरांत अन्य कांग्रेसजनो ने चारों कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाएं दी। तदुपरांत विभिन्न क्षेत्रों में नव नियुक्त रमेश सिन्हा, अशोक साहू, बसंत बैस व मुकेश कश्यप ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, सभापति मनीष साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, विधि प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश सिन्हा, सभापति डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े, पार्षद उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चंद्राकर, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी, बसंत बैस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन, पप्पू राजपूत, लव चन्द्राकर, लेखराम साहू , रुद्रनाथ साहू, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, खेमराज चंद्राकर ,अशोक साहू ,जितेंद्र साहू, रामप्यारे साहू, हेमराज विश्वकर्मा, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू, लिकेश यादव, मुकेश कश्यप, तेवा साहू ,युवराज साहू, ऐश्वर्य साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में काँग्रेस जन उपस्थित थे। यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments