Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने रविशंकर शुक्ल व विद्याचरण शुक्ल की जयंती पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- मंगलवार को काँग्रेस भवन कुरुद में महान स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनमोल रत्न पंडित रविश...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- मंगलवार को काँग्रेस भवन कुरुद में महान स्वतंत्रता सेनानी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनमोल रत्न पंडित रविशंकर शुक्ल जी तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहीद विद्याचरण शुक्ल जी की जयंती पर शत-शत नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

                  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर , जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू ,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक ,जिला महिला काँग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक ,ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कृष्णकुमार साहू व जिला ओबीसी कांग्रेस महामंत्री मुकेश कश्यप ने दोनो महान नेताओ की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनो ही भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अनमोल रत्न थे।उन्होंने कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ देशहित में योगदान देते हुए अपनी एक विशेष पहचान बनाई।विद्याचरण शुक्ल जी भारतीय राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक है। उनके पिता पंडित रविशंकर शुक्ल वकील, स्वतंत्रता सेनानी, अनुभवी कांग्रेसी नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।

पंडित रविशंकर शुक्ल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता और एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए जब नए राज्य मध्य प्रदेश के पहले प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। पंडित रविशंकर शुक्ल को नए ‘मध्य प्रदेश के पुरोधा’ के रूप में याद किया जाता है। उन्होने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, स्वदेशी खादी, राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा दिया और असहयोग सविनय अवज्ञा तथा भारत छोड़ो आंदोलन में शीर्षशत्तर भूमिकाएं निभाई।

इसी तरह विद्याचरण शुक्ल जी कुशल राजनेता और प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने केन्द्रीय मंत्री के रूप में कई सालों तक छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंनेे संचार, गृह, रक्षा, वित्त, योजना, विदेश, संसदीय कार्य मंत्रालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।केन्द्रीय मंत्री के रूप में विद्याचरण जी ने देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास की राहें भी प्रशस्त की।

झीरम घाटी नक्सली हमले में विद्याचरण जी की शहादत छत्तीसगढ़ कभी भुला नहीं पाएगा। छत्तीसगढ़ के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हम सभी आज उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा व कांग्रेस पार्टी की संगठन शक्ति को मजबूत करने का संकल्प लेते है।

कार्यक्रम का संचालन जिला ओबीसी कांग्रेस महामंत्री मुकेश कश्यप व आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री कृष्णकुमार साहू ने किया।

                 इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी प्रह्लाद चन्द्राकर ,रमाशंकर वाजपेयी, जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चन्द्राकर ,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू, पार्षद उत्तम साहू, जिला महिला काँग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, रुद्रनाथ साहू, पंकज जोशी, सन्तोष प्रजापति ,मुकेश कश्यप ,सोहन कश्यप सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments