Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राम जानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुद द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  मुकेश कश्यप कुरुद:- रामजानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुद राज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन चन्द्राकर ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

मुकेश कश्यप कुरुद:- रामजानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुद राज द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन चन्द्राकर भवन कुरूद में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर समाज की मातृशक्तियो की उपस्थिति में सभी के उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।इसमें समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने प्रतिभा कौशल की प्रस्तुति दी ।

उनके खेल को प्रोत्साहित करने आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

तदुपरांत महिलाओं ने सावन झूला झूलकर पर्व का आनंद लिया।साथ ही भवन के आसपास फलदार-फूलदार व छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता का सन्देश दिया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थीं।

No comments