Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नन्हे कान्हा-राधा की जोड़ी ने मोहा मन, जन्माष्टमी पर छाया रहा उल्लास

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@राजिम:- कृष्ण जन्माष्टमी का हर्षोल्लास इस साल पूरी रौनकता के साथ छाया रहा। शुक्रवार को मुरली मनोहर श्रीक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@राजिम:- कृष्ण जन्माष्टमी का हर्षोल्लास इस साल पूरी रौनकता के साथ छाया रहा। शुक्रवार को मुरली मनोहर श्रीकृष्ण जी के जन्म के साथ ही जन्माष्टमी पर्व का उमंग घरों-घर देखने को मिला। लोगो ने पूरी सादगी के साथ त्यौहार में सपरिवार शामिल होकर एक-दूसरे को बधाई दी।घरों में नन्हें-मुन्हे बच्चो ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर पर्व की रौनकता में चार चांद लगा दिया। मनभावन रूप में सजे कृष्ण-राधा की जोड़ी मन को भाने लगी। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर मटका फोड़ स्पर्धा हुई तो वहीं मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर कृष्ण भजन की सुमधुर गीतों ने गिरधर-गोपाल की भक्ति रस से ओतप्रोत भाव निर्मित कर समा बांध दिया।

No comments