Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को घर-घर तिरंगा फहराने हेतु किया प्रेरित

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको द्वारा रासेयो...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कातलबोड की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवको द्वारा रासेयो के जिला संगठक डॉक्टर ए. एस. साहू के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी तुकेश्वर साहू के मार्गदर्शन में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की जागरुकता हेतु छात्र छात्राओं को घर-घर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित और उत्साहित के लिए विद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम में तिरंगा की भूमिका विषय पर चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने उत्साह पूर्वक बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि अमर शहीदों के प्रति तथा तिरंगा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हम हमारे अंदर देश प्रेम और देश सेवा की भावना जागृत करें उक्त कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक ललित कुमार साहू द्वारिका प्रसाद साहू भावेश कुमार साहू मुकेश कुमार पटेल एवम् समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा विद्यालय के प्राचार्य श्री अजय कुमार निषाद ने इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

No comments