Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कुरुद द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो अभियान पदयात्रा मे बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कुरुद ब्लॉक में...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में कुरुद ब्लॉक में भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए है।

       सर्वप्रथम काँग्रेस भवन में सभी वरिष्ठ जनो की उपस्थिति में युवा कांग्रेस का 62 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया ।तदुपरान्त कांग्रेस भवन से पदयात्रा प्रारम्भ हुई,जो कि भोईपारा से गांधी चौक पहुंची जहां गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चंडी मंदिर पहुंची जहां माता रानी का आर्शीवाद लेकर यात्रा आगे बढ़ी। जो कि थाना चौक, पुराना बाजार ,सरोजनी चौक से होते हुए मीरा दातार पहुंची, जहां मुस्लिम भाइयों ने पदयात्रा का स्वागत किया। तदुपरांत रैली ग्राम चर्रा पहुँची ,कोकड़ी, बानगर व परसवानी पहुंची। जहां रैली का भव्य स्वागत हुआ। सभी जगह नुक्कड़ सभा के माध्यम से वक्ताओं ने जनता को सम्बोधित किया। अंत में पदयात्रा का समापन मंदरौद में हुआ। जहां सभा के माध्यम से इस पदयात्रा के उद्देश्य का वर्णन करते हुए कांग्रेसजनो ने केंद्र सरकार की विफलता, भूपेश सरकार की जनहित योजनाओ का वर्णन किया।इस पदयात्रा में दिनकर भीगती बारिश में कांग्रेस जनो पूरे उत्साह के साथ बिना रुके आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान कांग्रेसजनो में भारी जोश उत्साह नजर आयी। पूरी एकजुटता के साथ अंतिम क्षणों तक कांग्रेस जन जुटे रहे।

           इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए है। 

जिनमे पूर्व विधायक लेखराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, पदयात्रा प्रभारी लक्ष्मीकांता साहू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,भरत नहर ,कृषि मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, गोविंद साहू, सुमन संतोष साहू, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,गिरीश साहू, जिला महामंत्री अमरदीप साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बसंत साहू, रमेशर साहू, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय, सभापति मनीष साहू ,डुमेश साहू ,रोशन जांगड़े ,पार्षद उत्तम साहू ,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,बसंत बैस, जनपद सभापति रविंद्र साहू ,पार्षद प्रतिनिधि बसंत साहू, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,जिला कांग्रेस सचिव विशाखा साहू, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक, त्रिवेणी साहू, उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू ,महामंत्री कृष्णकुमार साहू, चंद्रप्रकाश देवांगन,लव चंद्राकर ,योगेश साहू,लेखराम साहू, चंद्रकांत चंद्राकर, संजय साहू ,रुद्रनाथ साहू, दुरेन्द्र साहू, रोशन चंद्राकर, प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उमेश साहू, सन्तोष प्रजापति, मनोज भतप्रहरी, रति लाल कोठरे, अशोक साहू ,मुकेश कुमार, हेमराज विश्वकर्मा ,लिकेश साहू,भानुप्रताप बैस, ढेलूराम, नंदूराम ,चंद्रहास श्रीवास ,घनश्याम साहू, भागवत राम साहू, राजेश कुमार साहू ,पंकज जोशी, प्यारेलाल फतेहलाल, कलीराम, महेंद्र साहू, मोहन साहू, रोशन साहू, मनी साहू, उमेश कुमार, तेजेंद्र कुमार ,रामाराम, चंद्रभान, रामेश्वर लाल, सुरेश जोशी,डुमेंद्र साहू ,सोहन कश्यप,पप्पू शर्मा,भागवत साहू, कलीराम साहू, इंद्रमन साहू, तेजेन्द्र साहू, उकेश यादव, रामराम साहू, चंद्रभान साहू ,बेनीराम साहू, कुंभकर्ण साहू, जोहन साहू, लीलाराम साहू ,कल्याण साहू ,बीसेलाल साहू, मेघनाथ साहू, सुदर्शन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए।

No comments