Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कन्या शाला कुरुद शाला विकास समिति अध्यक्ष पद से आशीष का इस्तीफा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- एक व्यक्ति एक पद के सिध्दांत का पालन करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शासकीय ...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- एक व्यक्ति एक पद के सिध्दांत का पालन करते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरुद की शाला विकास समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लौहाना को दे दिया है। नए अध्यक्ष पद के लिए कर्मठ कार्यकर्ता अशोक साहू को बनाये जाने का अपील जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना से किया है।

          श्री आशीष ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने से पहले वे कन्या उ.मा. शाला की शाला विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में दो पद पर कार्यरत हुं। एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर चलते हुए उन्होंने शाला विकास समिति के अध्यक्ष को त्यागते हुए उस रिक्त स्थान में सक्रिय जनसेवक व कार्यकर्ता अशोक साहू को यह दायित्व देने का निवेदन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना से किया है।

श्री शर्मा ने अपील किया है कि हम सभी एक से अधिक पद वाले इस सिद्धांत पर अमल करें तो ज्यादा से ज्यादा कार्य कर्ताओं को जिम्मेदारी मिलेगी व संगठन में मजबूती आयेगी।

No comments