Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में सावन के दूसरे सोमवार को भोले की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में आज सावन सोमवार के दूसरे दिन शिव मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति की अविरल धारा उमड़न...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर सहित अंचल में आज सावन सोमवार के दूसरे दिन शिव मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति की अविरल धारा उमड़ने लगी है।आमजन सुबह से ही भगवान भोले नाथ की पूजा-अर्चना करते हुए परिवार की खुशहाली व जनकल्याण की कामना के साथ जुटे हुए है।देवो के देव महादेव जी की भक्ति भजन से सुसज्जित भजन-मंडली द्वारा मंदिरों में भजन कीर्तन में भक्त-गण भक्ति रस में डूबे हुए है।

               विदित है कि आज सावन महीने के के सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन हुआ है।आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी है।सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव की पूजा,उपासना और अभिषेक का महत्व काफी



बढ़ गया है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

              सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता है। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं।

        सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है।सावन सोमवार के दिन कुछ उपाय बहुत ही उपयोगी होते हैं।सावन के महीने में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं का पूरी करते हैं। भगवान भोलभंडारी को मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्र के अनुसार सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन,अक्षत,शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं, वहीं कुछ चीजें शिवजी की पूजा में वर्जित बताई गई हैं जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

              सावन का महीना भगवान शिव की आराधना करने के लिए सबसे शुभ और कल्याणकारी महीना माना गया है। इस पूरे माह में शिव की उपासना और मंत्रोचार करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन के महीने में ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बहुत से फायदे होते हैं।

No comments