Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का महापर्व है भगवान जगन्नाथ की यात्रा : रंजना साहू

  रथयात्रा में शामिल होकर विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों कि खुशहाली की कामना, छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी- रथयात्रा के पावन अवसर पर आयोजित रथ...

 

रथयात्रा में शामिल होकर विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों कि खुशहाली की कामना,

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी- रथयात्रा के पावन अवसर पर आयोजित रथयात्रा में विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने भगवान जगन्नाथ जी का दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों के साथ रथयात्रा में शामिल होकर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि अटूट श्रद्धा एवं भक्ति का महापर्व है भगवान जगन्नाथ की यात्रा, जिसमें बड़ी संख्या में समस्त श्रद्धालु जन भक्तजन यात्रा में शामिल होते हैं।

              इस यात्रा में भक्तों का प्रेम भगवान श्री कृष्ण के प्रति देखने को मिलता है यह यात्रा आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि से शुरू होती है और जो दशमी तिथि तक चलती है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण बलभद्र एवं सुभद्रा के साथ रथ में सवार होते हैं और कहा जाता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने से 100 यज्ञ का पुण्य प्राप्त होता है। भगवान जगन्नाथ को विष्णु के 10 अवतारों में से एक अवतार माना जाता है। रथ यात्रा हमारी आस्था एवं संस्कृति से जुड़ा पर्व हैं।जगन्नाथ रथ यात्रा पर आप सभी भक्तजनों को भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा का आशीर्वाद प्राप्त हो ईश्वरीय त्रिमूर्ति हमें शांति सुख समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें एवं भगवान जगन्नाथ आप सभी के जीवन में खुशियां लेकर आएं यही शुभकामनाएं है।

No comments