Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राजीव भवन रायपुर में आयोजित छ. ग. स्तरीय ओबीसी कांग्रेस विशाल महासम्मेलन में शामिल हुए धमतरी जिला ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर:- आज   राजीव भवन रायपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय विशाल महासम्मेलन का आयोजित हुआ। क...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर:- आज राजीव भवन रायपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय विशाल महासम्मेलन का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी ओबीसी कांग्रेस सुबोध मंडल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर सहित छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मंत्रीगण, विधायक गण तथा निगम, मंडल के माननीय अध्यक्ष गण शामिल हुए।

                इस कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस धमतरी जिले के पदाधिकारी सहित कुरुद, भखारा, मगरलोड आदि ब्लॉक से कार्यकर्ता शामिल हुए । सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर,प्रदेश संगठन प्रभारी मंत्री अमरजीत चावला सहित विभिन्न मंत्रियों व विभिन्न जिले से आए ओबीसी पदाधिकारी व कांग्रेस जनों से भेंटकर अपना परिचय देते हुए अपने क्षेत्र में कर रहे विकास कार्यो व जनसेवा का वर्णन किया।
इस महासम्मेलन में धमतरी जिले से ओबीसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद साहू, जिला महासचिव दयाराम साहू, जिला महामंत्री मुकेश कश्यप, जिला महामंत्री सन्तोष प्रजापति, जिला सचिव उत्तम सिन्हा, लेमन पटेल,अशोक साहू, डोमेलाल साहू,सोहन साहू, मिश्री लाल साहू, गणेश साहू, कार्तिक राम साहू, यशवंत गुरु,पालेश साहू, निहाल साहू, नंदकुमार साहू, तालेश यादव, राजा बंजारे, चेमन साहू, मनोज साहू, बुधारू साहू सहित बड़ी संख्या में ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए, यह जानकारी जिला महामंत्री मुकेश कश्यप ने दी।

No comments