Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कन्या शाला में डॉ. जेएल गुहा की सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह,शाला विकास समिति के नए अध्यक्ष अशोक साहू का हुआ शपथ ग्रहण व वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. जेएल गुहा की सेवानिवृत्त पर व...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. जेएल गुहा की सेवानिवृत्त पर विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि डॉ. जेएल गुहा थे।विशिष्ट अतिथि के रुप में मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ,जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ,शाला विकास समिति के नए अध्यक्ष अशोक साहू ,नगर पंचायत सभापति मनीष साहू,पार्षद उत्तम साहू,जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या कश्यप, श्रीमती हेमलता साहू, सुश्री एलिस चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन ,लेखराम साहू ,सन्तोष प्रजापति सहित सम्मानीय अतिथि गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सेवानिवृत्त हो रहे गुहा जी के सम्मान में नीलम चंद्राकर ने कहा कि उनका सेवाकाल बहुत ही सराहनीय रहा है।वे बच्चों के प्रति सदा समर्पित रहे है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी गुहा जी के अब तक सफर को अविस्मरणीय व प्रेरणा मयी बताया।

संस्था के प्राचार्य डीपी देवांगन ने कहा कि गुहा जी अपने जीवन में काफी संघर्ष करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं और विद्यालय में लगन और समर्पण के साथ सेवा देते रहे है।विदाई कार्यक्रम को और भी यादगार बनाने के लिए विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

         तदुपरांत नीलम चन्द्राकर द्वारा शाला प्रबन्धन एव विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक साहू को पद व दायित्व के कुशल निर्वहन की शपथ दिलाई गई।तदुपरान्त विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ।इस दौरान शिक्षक स्टाफ व विद्याथी गण उपस्थित थे।

No comments