Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

वीरेंद्र ठाकुर बने क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशं...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने प्रदेश में जिला इकाईयों के गठन हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रथ यात्रा विभिन्न राज्यों से होकर माह सितम्बर में छत्तीसगढ़ पहुंचेगी रथ यात्रा के स्वागत में अधिक से अधिक पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शामिल होने अपेक्षा किया गया है। 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ इकाई से जुड़ने के लिए समाज के व्यक्तियों द्वारा गूगल फॉर्म लिंक एवं व्हाट्सएप लिंक का उपयोग करके महासभा को अपनी जानकारी भेजी जा सकती है। जिसकी छटनी उपरांत जिला पदाधिकारियों के चयन हेतु सूची अनुमोदनार्थ राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा जायेगा।

 प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्ति के लिए श्री ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह तंवर , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह , राष्ट्रीय महामन्त्री श्री अनिल सिंह चंदेल , प्रदेश अध्यक्ष श्री राणा प्रेम कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविन्द सिंह का आभार व्यक्त किया है।

No comments