Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

एसडीएम परिसर के अंदर भाजयुमो द्वारा मुख्यमंत्री के पुतला दहन पर कांग्रेसियों में आक्रोश,कुरुद ब्लाक कांग्रेस ने किया निंदा प्रस्ताव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- एसडीएम परिसर के अंदर सोमवार को कुरूद में हुए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एसडीएम कार्यालय के घेराव व पुतला दहन ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- एसडीएम परिसर के अंदर सोमवार को कुरूद में हुए भाजपा युवा मोर्चा द्वारा एसडीएम कार्यालय के घेराव व पुतला दहन को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। इसे लेकर जिला व ब्लॉक कांग्रेस ने निंदा प्रस्ताव बनाया है। 

          ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष अपना लोकतांत्रिक प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन क्या भाजपा के ये लोग एसडीएम कार्यालय के अंदर सैकड़ों की संख्या में घेराव करके एसडीएम कार्यालय के परिसर में ही छग के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर रहे है।जो कि अशोभनीय व गैरकानूनी है। इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते है।

             जिला कांग्रेस प्रवक्ता व मंडी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने कहा कि आज भाजपा के पास सत्ता नही है , इसलिए कुछ भी हरकत कर रहे है। वे भूल रहे है कि सरकार ने जब से सत्ता सम्हाली है।तब से हर वर्ग के लिए जनहित कार्य करते आ रहे है। इस तरह किसी सरकारी कार्यालय के अंदर अधिकारियों व पुलिस की मौजूदगी में खुलेआम मुख्यमंत्री का पुतला दहन करना बहुत ही दुखद है।दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो।

              नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा आज भाजपा व उनके नेता अपनी कमियों को छुपाने के लिए हमारी सरकार का पुतला दहन कर रहे है।प्रशासनिक अधिकारी भी इसके खिलाफ कोई एक्शन नही ले पाए।हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इनके खिलाफ कार्यवाही की मांग करते है।

         इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष भरत नहर,मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पांडेय,जनपद सभापति रविन्द्र साहू, नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,पार्षद उत्तम साहू,राघवेंद्र सोनी,ब्लॉक महामंत्री कृष्णकुमार साहू ,चंद्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला,ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,लिकेश साहू , सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू  ,खेमराज चंद्राकर,ऐश्वर्य साहू ,तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments