Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद आगमन पर मंत्री कवासी लखमा का हुआ भव्य स्वागत, नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत में की जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज   मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश शासन के मंत्री कवासी लखमा आज कुरूद पहुंचकर नगर एवं जनपद पंचायत में जनप्रति निधियों से भ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज  

मुकेश कश्यप@कुरुद:- प्रदेश शासन के मंत्री कवासी लखमा आज कुरूद पहुंचकर नगर एवं जनपद पंचायत में जनप्रति निधियों से भेंट मुलाकात की।कुरुद आगमन पर जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस जनों ने उनका फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया।वे सर्वप्रथम नगर पंचायत पहुंचे तदुपरांत साथ ही जनपद पंचायत कुरूद पहुंचे।इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया।नगर और जनपद पंचायत में जनप्रतिनिधियों से मुखातिब होते हुए श्री लखमा ने कहा कि आज छोटे-छोटे कार्यालयों, नगरों और गांवों में जो विकास कार्य हो रहें हैं, वह त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था की देन है।इसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने लागू किया था, जिसकी बदौलत इन संस्थाओं में महिलाओं, युवाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर देखने को मिल रही है। अब इसे आगे बढ़ाते हुए नगर, पालिका, निगम और पंचायतों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने के साथ उन्हें पहले से ज्यादा अधिकार देकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विकास कार्यों के लिए वित्तीय अधिकार दिए हैं।

           कैबिनेट मंत्री के भ्रमण के मौके पर नगर निगम धमतरी महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, कुरूद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, जनपद अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू, उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन  चन्द्राकर, उपाध्यक्ष मंजू साहू, जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चन्द्राकर, रमाशंकर वाजपेयी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, देवव्रत साहू,रोशन जांगड़े, चुम्मन दीवान,उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी, जनपद सदस्य सन्तोष साहू,चन्द्रलता कोसले, धरमिन साहू, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सन्ध्या कश्यप,विशाखा साहू, इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक,जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, महिम शुक्ला, चंद्रकांत चन्द्राकर,रमेश सिन्हा, जितेंद्र जोशी,पंकज जोशी,आशीष बंगानी, अशोक साहू, सन्तोष प्रजापति, तुकेश साहू उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस जन व गणमान्य मौजूद थे।

No comments