Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 मे सेजेस कूरुद के विद्यार्थियों का हुआ चयन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- केंद्र सरकार का राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया...


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- केंद्र सरकार का राष्ट्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्मार्ट इंडिया हैकथान 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसमे देशभर के हजारों विद्यालय व महाविद्यालयो ने भाग लिये। इस कार्यक्रम में जनजीवन की समस्याओं के आधुनिक निराकरण के लिए प्रतिभागियों से सुझाव व विचार आमंत्रित किया गया था।

   इस प्रतियोगिता में सेजस कूरुद के कक्षा 11वी गणित संकाय के छात्र प्रांशुल दस मानिकपुरी , अरिहंत चंद्राकर व कु. खुशबू साहू की टीम ने ब्लाकचेन एवं सायबर सिक्योरिटी थीम पर प्रोजेक्ट तैयार सायबर कर सिक्योरिटी में होने वाली समस्याओं पर अपना सुझाव व विचार प्रस्तुत किया गया था।यह प्रोजेक्ट Howkeye के नाम से दर्ज किया गया था। प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विचार व सुझाव को स्मार्ट इंडिया हैकथान प्रतियोगिता मेंस्वीकारकार करते हुए टीम का चयन मुख्य एवं अंतिम चरण के लिए किया गया।

   केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम में चयनित होकर छात्र छात्रओं ने स्कूल व जिले का गौरव बढ़ाया है । इसके लिए शाला के प्राचार्य एम के सिंग, श्रीमती मीना गुप्ता, एवं समस्त शिक्षक स्टाफ सदस्यों द्वारा बधाई दी गई तथा आगामी अंतिम चरण में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामना प्रेषित की गई ।

     इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु व्याख्यता कौशलपुरी गोस्वामी(टीम लीडर),पीटर तिग्गा कक्षा शिक्षक ,आरती शर्मा (spoc) मेनका साहू, रवीना राजपूत, आकांक्ष सिंग, व व्ही पद्मावती का मार्गदर्शन सराहनीय रहा।

No comments