Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश,हुई ऑनलाइन चित्रकला व पोस्टर बनाओ स्पर्धा

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:-  रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किरण पब्लिक स्कूल कुरुद के प्रबन्धन समूह,शिक्षकों व विद्याथियों ने अप...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किरण पब्लिक स्कूल कुरुद के प्रबन्धन समूह,शिक्षकों व विद्याथियों ने अपने-अपने घरों व आसपास बड़ी संख्या में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया।

हिंदी के व्याख्याता मुकेश कश्यप ने बच्चों के ग्रीष्मावकाश के चलते ऑनलाइन रूप में ही बच्चों के लिए "हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी" विषय पर पोस्टर ,चित्रकला, भाषण का आयोजन किया।साथ ही सभी बच्चों से अपने-अपने घरों में पौधरोपण करने का निर्देश दिया था।जिसमे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरूकता कप दर्शाती पोस्टर व भाषण की ऑनलाइन प्रस्तुति दी।जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
           विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर,वनिता मगर,ज्योति मगर,प्राचार्या अंकिता सिंह, शिक्षक मुकेश कश्यप,पोषण साहू,नवीन यादव,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी सहित शिक्षक स्टाफ व बच्चों ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधों को लगाने,उनका निरन्तर संरक्षण करने व पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरन्तर संरक्षण करने की बात पर बल दिया।बढ़ते प्रदूषण से आज पर्यावरण सुरक्षित नही है, इसके लिए हमे आसपास निरन्तर साफ-सफाई पर ध्यान देना होगा और पर्यावरण के प्रति अपनी महत्ती जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा,तभी हमारा पर्यावरण संरक्षित रह पाएगा।यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी।

No comments