Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कन्या शाला कुरुद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव,बच्चों में रहा उत्साह

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कुरुद में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर की शैक्षणिक संस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कुरुद में हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।

        कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत,राष्ट्रगान व सरस्वती पूजा वंदना से हुई।तदउपरांत अतिथि स्वागत सम्पन्न हुआ।प्राचार्य श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया।ततपश्चात नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल से स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिलाई गई।साथ ही उन्हे निशुल्क गणवेश व पुस्तकों का वितरण किया गया।इसके उपरांत बोर्ड कक्षाओं में विद्यालय से उत्कृष्ट स्थान रखने वाले बच्चों का सम्मान किया गया।बच्चों ने मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

          कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ने नए शिक्षा सत्र में बच्चों को पूरे उत्साह के साथ पढाई करने व सफलता के पायदान में कदम बढ़ाने की बात पर जोर दिया।अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने शिक्षा का जीवन में महत्त्व व उसके मूल्य पर अपनी बात कहते हुए पूरी लगन व मेहनत के साथ आगे बढ़ने व माता-पिता का नाम रोशन करने की बात पर बल दिया।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू,पार्षद राखी चंद्राकर सहित अन्य अतिथियों व शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया।अंत मे प्राचार्य श्री देवांगन ने नए सत्र का हर्षोल्लास के साथ स्वागत करने व आज से ही अपने लक्ष्य में जुट जाने की बात कहते हुये सभी का आभार जताया।

          इस दौरान विशेष अतिथि शाला विकास समिति के सदस्य उषा साहू ,रज्जाक मैंम ,पप्पू राजपूत,शिक्षक स्टाफ एन एल चन्द्राकर,एन एस ध्रुव,बी के निर्मल,एस एन देवांगन,सी पी पटेल,अविनाश साहू,भीषम साहू,टिकेश ध्रुव,श्रीमती पी तिवारी,ए मनीषा नायडू,वत्सला चन्द्राकर,निशा पटेल,ज्योति साहू,प्रीती,कंवर,दुविका ठाकुर हेमलता साहू,सहित समस्त शिक्षक स्टाफ व बड़ी सँख्या में छात्राएं उपस्थित थी।

No comments