Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक सम्पूर्ण देश व समाज को आत्मविश्वास और गौरव के पथ पर आगे बढ़ाता है - रंजना साहू

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक महोत्सव में शामिल हुई विधायक छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी -: छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभि ष...

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक महोत्सव में शामिल हुई विधायक

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी -: छत्रपति शिवाजी महाराज राज्याभि षेक महोत्सव समिति धमतरी एवं मराठा समाज द्वारा हिंदवी स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक महोत्सव बेहद भव्यता से मनाया गया, जिसमें नगर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में उनकी प्रतिमा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाज प्रमुखों ने हिस्सा लिया,कार्यक्रम में पहुंच कर विधायक रंजना डिपेंद्र साहू ने पूजा अर्चना की एवं उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा छत्रपति शिवाजी महाराज के हम भारतवासी सदा ऋणी रहेंगे, मुगलो के उस कालखंड मे जब समाज का आत्मविश्वास धीरे-धीरे विलुप्त जैसा होता जा रहा था,

उस समय शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक सम्पूर्ण देश व समाज को निराशा के भाव से निकाल कर आत्मविश्वास और उत्साह के पथ पर आगे बढाया था,हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक महोत्सव राष्ट्र की एकता अखंडता की नींव रखने वाले महान योद्धा की अमर गाथाएं अनंतकाल तक भारतीय जनमानस को गौरवान्वित करती रहेंगी,स्वराज और सुशासन को समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज का सम्पूर्ण जीवन देश के लिए गौरवगाथा है,शिवाजी महाराज के बताए मार्ग पर चलना और उनकी बातों का अनुसरण कर देश और समाज को वैभवशाली बनाने की दिशा में सभी काम को करने की बात कहते हुए समस्तजनों को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की,उक्त अवसर पर आयोजक समिति,समाज जन,जीजा बाई महिला मंडल,विभिन्न समाज प्रमुख एवं नगर के गणमान्य जन उपस्थित थे।

No comments