Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने मजदूरों का सम्मान कर समूह में खाया बोरे बासी

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में ग्राम चिंवरी में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध...


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में ग्राम चिंवरी में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू के निवास स्थल पर मजदूर दिवस मनाया गया।इस अवसर पर रोजी-मजदूरी करने वाले मजदूरों का सम्मान किया गया ,साथ ही उनके साथ सामुहिक रूप से बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की लोकपरम्परा व संस्कृति के प्रति प्रेम भाव प्रकट किया गया।

         ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने सभी को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जब से प्रदेश की बागडोर सम्हाले है,तब से जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति ,परंपरा के प्रति एक अटूट प्रेम भाव रखते हुए इसे बरकरार रखने में लगे है।वे विभिन्न तीज-त्यौहारो पर सार्वजनिक अवकाश के साथ हर पर्व को पूरी आस्था व प्रेम के साथ मनाने की अपील करते स्वयं ही आगे आकर अपनी माटी के प्रति अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे है।मजदूर दिवस पर सभी के साथ बोरे बासी खाना भी इसी में से एक है। वे बोरे बासी विलुप्त होती छत्तीसगढ़ की खानपान परंपरा को जीवंत करने का प्रयास कर रहे हैं।भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा, रीति रिवाज, त्योहारों को पूर्णतया जीवित किया | 

            मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस आभार एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास से आम छत्तीसगढ़िया में उत्साह का माहौल है छत्तीसगढ़िया लोगो का मानना है कि प्रदेश में छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा और त्योहारों बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं | पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत साहू ने कहा कि मजदूरो के मेहनत से ही देश प्रगतिशील है राष्ट्र निर्माण में उनकी महती भूमिका है।बोरे बासी में पर्याप्त विटामिन होता है।

           इस अवसर पर जिला कांग्रेस सचिव घनश्याम चंद्राकर, इंटक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक, श्रीमती उमा बसंत साहू, हरेन्द्र दादर, सरपंच दिलेश्वरी साहू,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, पप्पू राजपूत अनिल साहू, महेन्द्र साहू जीवन साहू, पृथ्वी साहू, डा. थनवार साहू, केशव साहू, पंचराम, लोकेश्वर, किशन, हुमेश साहू सहित मजदूर भाइयों में अगर यादव, गोदावरी यादव, अहिल्या, केवरा, लता डमेशरी, मेनका, पार्वती सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments