Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा देश की एकलौती राष्ट्रवादी पार्टी :- अजय चन्द्राकर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत" अपना बूथ -सबसे ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत" अपना बूथ -सबसे मजबूत के उद्देश्य को लेकर प्रदेश, जिला ,मण्डल के सभी शक्ति केंद्रों पर शक्ति केंद्र विस्तारक ,सायबर विस्तारक 5 मई से 20 मई तक अपने अपने शक्ति केंद्रों में संगठन के मजबूतीकरण के उद्देश्य तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने ,लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका बैठक सुनिश्चित करना ,उनका सम्मान करने ,बूथ समिति को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ने एवम संगठनात्मक कार्य को सत्यापन करने सभी विस्तारकों को निर्देशित किया गया है।

    इसी क्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री,भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने 5 मई व 6 मई को कुरुद शहर के बूथ क्र क्रमशः 174 मंडी पीछे वार्ड नं 2 एवं 3 तथा बूथ 171 सूर्य नमस्कार चौक वार्ड क्र 1एवम 11 के सम्बन्धित वार्डो से में कार्य विस्तारक के रूप में बूथ समिति के पदाधिकारियों सदस्यों,महिला मोर्चा ,युवा मोर्चा ,आई टी सेल प्रभारी तथा बूथ के सभी सक्रिय सदस्यों ,ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ से चर्चा परिचर्चा की,उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकलौती राष्ट्रवादी पार्टी है।जो प्रखर राष्ट्रवाद को सर्वोपरि मानकर देश हित में काम करती है भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता पाना नही है बल्कि संगठन शक्ति से वर्षभर लोक हित ,समाज हित,धर्म,संस्कृति,आध्यात्म की रक्षा करना है कभी भी धर्म ,पंथ ,सम्प्रदाय,जात-पांत में भेद नही करता है समतामूलक समाज स्थापना पर जोर देता है।बातचीत के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त भी किये की आप सभी के सहयोग हेतु ,जनता की सेवा मोहल्ला,वार्ड ,नगर ,क्ष्रेत्र ,के विकास के लिये हमेशा प्रयासरत रहने की बात कही। 

       बैठक में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुरुद एवम भाजपा धमतरी जिला उपाध्यक्ष रविकांत चन्द्राकर, सुरेश अग्रवाल कुरुद मण्डल महामन्त्री प्रभात बैस , कुरुद शहर प्रभारी भोजराज चन्द्राकर,कुरुद मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर ,महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य भारती पंचायन युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री केशव चन्द्राकर, पप्पी चैनवानी ,कोमल साहू शेखर चन्द्राकर,कुरुद सहसंयोजक भारत भूषण पंचायन बूथ समिति से तामेश साहू,होमेन्द्र देवांगन,तेजेप्रकाश साहू,शैलेन्द्र चन्द्राकर, संगीता सेन ,गायत्री देवांगन,मिना सेन किरण सेन,हेमलता साहू,खिलेश देवांगन,कृष्णा सेन,तेजेन्द्र ,सोहन दीवान ,सुरेखा सेन,शिव साहू,पंकज देवांगन,मनोज साहू तथा भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments