Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

उड़नखटोले की सरकार, धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा - कोमल हुपेंडी

  रायपुर  आम आदमी पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि  साढ़े  तीन साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों के लिए कुछ...


 


रायपुर  आम आदमी पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि  साढ़े  तीन साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों के लिए कुछ काम नहीं किया सिर्फ कर्ज लेकर राज्य को बर्बाद  कर रहे हैं। अब जब जनता की नाराजगी भूपेश  बघेल  को नजर आ रही  है तब  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार के चार मंत्री जनता के पैसे का दुरूपयोग करते हुए हेलीकाप्टर से दौरा कर रहे हैं।

इन मंत्रियों को प्रदेश के दौरे के लिए हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया गया है। 

टी एस सिंहदेव, रविंद्र चौबे  कवासी लखमा और शिव डहरिया को हेलीकाप्टर उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री कही राशन कार्ड बनवा कर दे रहे है तो कही परियोजना अधिकारी को निलंबित कर रहे को महज दिखावा है,क्योंकि संबंधित विभाग इन सब की निगरानी नही करते है क्या? या भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार भ्रष्टाचार को फलने फूलने देते है और दिखावे के लिए कुछ बर्खास्तगी कर दी जाती है। कोमल हिपेंडी ने कहा कि सरकार की नरवा गरवा  घूरवा योजना फेल हो चुकी है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकार कि सभी योजनायें  फेल हो चुकी  है। प्रदेश के 1 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी मांगों को लेकर आन्दोलन पर हैं। किसान ने भी आंदोलन किया है। विद्युत संविदा कर्मचारियों कि जायज मांगों को मानना तो दूर सरकार उन पर लाठीयां चलवा रही है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी हवा से उतर कर धरातल पर आकर देखिये की आपकी प्रशासनिक  व्यवस्था फेल हो चुकी है। आपके विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सिर्फ कमाई करने में लगे हैं जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है।सरकार सिर्फ कर्ज लेकर दिखावटी कार्य और पैसे की फिजूल खर्ची कर रही है और tax का पैसा बरबाद कर रही है।

रायपुर शहर में सौंदर्यीकरण के नाम पर बूढ़ा तालाब की पक्की दीवार बनाई और तोड़ दी जाती है और फिर से बनाई जाएगी ये दुर्भाग्यवश कार्य है।  यूँ जनता के टेक्स के पैसे को बर्बाद करना बंद कीजिये निश्चित ही जनता अगले साल चुनावों में आपको  सत्ता से उखाड़ फेकेगी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ.ग)

माे. 9425230709

No comments