Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद कांग्रेसियों ने संविधान निर्माता अंबेडकर जी की जयंती पर किया नमन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  बुधवार को नगर के पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:-  बुधवार को नगर के पुराना बाजार चौक स्थित कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कांग्रेस जनों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण ,तिलक वंदन व श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए देश के लिए उनके किए गए योगदान को याद करते हुए शत-शत नमन किया।

     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा,सभापति मनीष साहू,उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू सहित वक्ताओं ने कहा कि सर्वविदित है कि भीमराव अंबेडकर का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण और प्रेरणादायक रहा है. अंबेडकर साहेब ने भारत की स्वतंत्रता के बाद देश के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।इन्होंने ना केवल पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए लड़ाई की बल्कि यह एक समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने पक्षपात और जाति व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। हर साल अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है।अंबेडकर जी दलित समुदाय के लिए समान अधिकारों के लिए संघर्ष करते थे।

               इससे अलग इन्होंने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर जाति, धर्म, संस्कृति, पंथ आदि की परे रखकर सभी नागरिकों को समान अधिकार देने दिया।अंबेडकर साहेब को दो बार राज्यसभा से सांसद के रूप में चुना गया।डॉ. भीमराव अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को हुआ था. सन् 1990 में, बाबासाहेब को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।आज हम सभी अंबेडकर जी की जयंती पर शत-शत नमन करते हुए आज उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

         इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ,जिला सचिव विशाखा बाई साहू,सभापति मनीष साहू,रमेश पांडेय,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,रामचंद्र रतलानी,युकां विधानसभा अध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,सभापति डुमेश साहू ,चुम्मन दीवान,रोशन जांगड़े,पार्षद राघवेंद्र सोनी,उत्तम साहू,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू ,देवचरण साहू,लव चंद्राकर,रोशन चंद्राकर,रुद्रनाथ साहू ,युवराज साहू,उमेश साहू,सोहन कश्यप सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments