Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद ब्लॉक कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का पुतला, विवादित बयान का जताया विरोध

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- गुरुवार शाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद के तत्वाधान में पुराना बाजार चौक में विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल द्वारा दिए गए किसान विरोधी बयान "2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य दिए जाने से राज्य बर्बाद हो जाएगा" के विरोध में उनका पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जनों ने उनके इस बयान की तीखी निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने कहा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने 2500 रू. में धान खरीदने पर राज्य के आर्थिक दिवालिया वाले बयान की निंदा की है।उन्होंने कहा कि हम सभी जानते है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार हर वर्ग के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है।आज यहां का हर किसान खुशहाल है।यह सब बातें भाजपा के नेताओं को रास नही आ रही है।इसलिए चर्चा में रहने के लिए कुछ भी बयान जारी कर रहे है।हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रयास से नई-नई योजनाओं से छत्तीसगढ़ ने नित नए विकास की ओर कदम बढ़ाया है। 

शायद प्रहलाद जी इन सब बातों को नजरअंदाज कर बेतुक बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे है,हम सभी कांग्रेसजन इस बयान की कड़े शब्दो मे निंदा करते है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी निरंजन साहू,रमेश पांडेय, युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू ,सभापति चुम्मन दीवान,एल्डरमैन रामचंद्र रतलानी,एनएसयूआई प्रदेश महासचिव योगेश साहू,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन,लव चन्द्राकर,योगेश साहू संकरी,महिम शुक्ला,लेखराम साहू,रुद्रनाथ साहू,जितेंद्र जोशी,पंकज जोशी, चन्द्रकांत चन्द्राकर,निरंजन साहू,तुकेश साहू,सन्तोष प्रजापति,उमेश साहू, सोहन कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

No comments