Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पुरानी मंडी प्रांगण कुरुद में हुआ व्यापारी मिलन समारोह, समरसता व भाईचारे के सन्देश के साथ आपसी एकजुटता पर दिया गया जोर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को नगर के पुरानी मंडी प्रांगण में कुरूद व्यापारी कल्याण संघ द्वारा व्यापारी मिलन समारोह का...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- शनिवार को नगर के पुरानी मंडी प्रांगण में कुरूद व्यापारी कल्याण संघ द्वारा व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर थें।अध्यक्षता अमर परवानी प्रदेश अध्यक्ष छ.ग.चेम्बर आफ कॉमर्स रायपुर ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में तपन चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, मंजू प्रमोद साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत, निरंजन सिन्हा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत, भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष, अजय भसीन प्रदेश महामंत्री चेम्बर आफ कामर्स, उत्तम जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष चेम्बर आफ कामर्स रहें।

 कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत से हुई।तदुपरांत व्यापारी कल्याण संघ  अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने स्वागत भाषण में कहा कि इस व्यापारी मिलन कार्यक्रम के आयोजन से सभी व्यापारी भाइयों में प्रेम व समरसता को बल मिलेगा।उन्होंने व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायक व नगर अध्यक्ष से मांग भी रखा।

 व्यापारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कुरुद नगर व्यापार के क्षेत्र में एक अलग पहचान रखता है, इसके लिए हमने जरूरी संसाधन विकसित किए हैं। घोषणाएं भर कर देने से कुछ नही होता एक सकारात्मक मानसिकता और इच्छाशक्ति से कार्य करने की जरूरत होती हैं।उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

         नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि नगर के व्यापारी दलगत राजनीति से परे रहकर कोरोना काल मे नगरवासियों को भरपूर सहयोग किया।

एकजुटता व समरसता नगर के व्यापारियों की पहचान है। व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नगर पंचायत के तरफ हरसंभव मदद मिलेगा। व्यापारी संघ के मांगो को स्वीकार करते हुए उन्होंने 3 महीने से पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम को अमर परवानी निरंजन सिन्हा, भानु चन्द्राकर, मंजू प्रमोद साहू, अजय भसीन ने भी संबोधित किया। ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में रविराज रिदम म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग की मनमोहक प्रस्तुति हुई,जिसने कार्यक्रम में समा बांध दिया।

 कार्यक्रम में सभापति मनीष साहू, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, भाजपा मंडल महामंत्री टिकेश साहू, व्यापारी संघ उपाध्यक्ष रवि चंद्राकर, खिलेंद्र चन्द्राकर, अनूप यादव, देवा साहू, रोशन निर्मलकर, हरीश केला, सुशील देवांगन, प्रकाश धीवर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण शामिल हुए।

No comments