Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जनपद अध्यक्ष शारदा साहू ने विकासखंड स्तरीय पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का किया अवलोकन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:-  छ. ग. शासन पशुधन विभाग द्वारा पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन कुरुद विकासखंड के ग्राम संकर...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- छ. ग. शासन पशुधन विभाग द्वारा पशु मेला उत्सव एवं प्रदर्शनी का आयोजन कुरुद विकासखंड के ग्राम संकरी में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा लोकनाथ साहू अध्यक्षता श्रीमती बसंती साहू सरपंच ग्राम पंचायत संकरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुमन संतोष साहू जिला पंचायत सदस्य, जानसिंग यादव जनपद उपाध्यक्ष, धरमपाल साहू सभापति, जीवधन साहू उपसरपंच, द्वारिका साहू पंच थें।

उक्त पशु मेला एवं उत्सव प्रदर्शनी में जिले के पशु पालक अपने-अपने गौवंशीय भैंस पशु बकरी इत्यादि के साथ उपस्थित रहे। उक्त प्रदर्शनी में विभिन्न संवर्ग में निम्नानुसार नकद ईनाम प्रदाय किये गये। शारदा साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि खेती किसानी के साथ-साथ उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं, मुर्गियों, बकरियों आदि का पालन एवं नए तकनीकों का उपयोग कर अपनी आमदनी को बढ़ाए। पशुपालन और कुक्कुट पालन में अच्छा खासा मुनाफा है। 

मुनाफा तब अच्छा होगा जब वो इसका प्रशिक्षण और उन्नत नस्ल के पशुओं का पालन करेंगे। इसके लिए उन्हें तकनीकी जानकारी भी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपको अवसर यह मिला है पशुधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी आपको प्रशिक्षण देने आए है। उससे आप लाभान्वित हो। उन्होंने पशु मेला उत्सव प्रदर्शनी में लाए गए गौवंशी, भैंसवंशी आदि का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर डॉ एस के द्वेवेदी, डॉ टी एल साहू, डॉ भूपेंद्र सिन्हा, डॉ गामिनी, राजेन्द्र साहू कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता संकरी, समस्त पशु चिकित्सक अधिकारी, विभागीय अमला पशुधन विकास विभाग एव ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments