Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जींवन में प्रेम व समरसता सार्थक करने का पर्व है होली -- सन्तोष

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- हमारा प्रदेश लोक संस्कृति की मनमोहता में पिरोया गया एक सूत्र माना गया है।वर्तमान में फागुन माह की...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- हमारा प्रदेश लोक संस्कृति की मनमोहता में पिरोया गया एक सूत्र माना गया है।वर्तमान में फागुन माह की उमंग और होली पर्व का सुरूर लोगो के मन को भाने लगा है। उक्त बातों को कहते हुए नगर के समाजसेवी सन्तोष प्रजापति ने लोगो को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को इस पर्व को प्रेम व समर सता के साथ मनाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि होली ही वह पर्व है जो हमे प्रेम व समरसता के रंगों में पिरोकर आपसी भाईचारे के साथ जीवन जीना सिखाता है।अतःहम सभी को इस त्यौहार में आपसी द्वेष भुलाकर प्रेम व एकता के रंग में रंग जाना चाहिये।

No comments